इंडोनेशिया में जारी 2018 एशियन गेम्स में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने ऐथलेटिक्स (शॉट पुट) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने 18वें एशियन गेम्स में कांस्य जीतने के साथ टूर्नामेंट इतिहास का अपना लगातार छठा पदक जीत लिया।
स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल कार्तिक और जोशना चिनप्पा ने 2018 एशियन गेम्स के सातवें दिन महिला सिंगल्स में दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
ज़िम्बाब्वे की शीर्ष अदालत ने हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति इमर्सन मनेंगाग्वा की जीत को बरकरार रखा है। गौरतलब है कि मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज नेता नेल्सन चामीसा की अगुआई वाले विपक्ष ने चुनाव आयोग पर मनेंगाग्वा के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाया था।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 'NETA ऐप' लॉन्च किया जिसके ज़रिए लोग अपने जनप्रतिनिधियों को उनके काम के आधार पर रेटिंग दे सकेंगे।
UIDAI के मुताबिक, 15 सितंबर से टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए आधार से नया सिम लेने वालों का फेस वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा।
नासा का अंतरिक्षयान 'वॉयेजर-1' 25 अगस्त 2012 को हमारे सौरमंडल से बाहर निकलकर इंटरस्टेलर स्पेस तक पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान बना था। 5 सितंबर 1977 को लॉन्च हुआ यह यान अब भी सक्रिय है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस समेत अधिकारियों व नेताओं के सरकारी निधि से प्रथम श्रेणी में हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग ऐक्ट में एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीदने वाले व्यापारियों के लिए 1 साल जेल और ₹50,000 जुर्माने के प्रावधान वाले प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
भारतीय धावक मोहम्मद अनस याहिया ने एशियन गेम्स में 45.69 सेकेंड में पुरुषों की 400 मीटर रेस पूरी कर रजत पदक जीत लिया। उनसे पहले के.के. प्रेमचंद्रन ने 1982 एशियन गेम्स में रजत जीता था।
भारतीय धावक हिमा दास ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस में अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीत लिया। हिमा ने 50.79 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में भारतीय धावक दुती चंद महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 0.02 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीतने से रह गईं। 22 वर्षीय दुती ने 11.32 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।
ओलंपिक चैंपियन सोहराब मोरादी ने 18वें एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग की 94 किलोग्राम स्नैच स्पर्धा में 189 किलोग्राम वज़न उठाकर 19 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पृथ्वी के नज़दीक स्थित ऐस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) Bennu के लिए भेजे गए नासा के पहले अंतरिक्षयान OSIRIS-REx ने Bennu की पहली तस्वीर भेजी है।
पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन गेम 'मोमो चैलेंज' के चलते कथित तौर पर आत्महत्या के 2 मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने चेतावनी जारी की है।
इंडोनेशिया में जारी 2018 एशियन गेम्स के 8वें दिन फवाद मिर्ज़ा रजत पदक जीतकर 36 वर्षों में टूर्नामेंट में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय घुड़सवार बन गए।
उद्योगपति अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप ने कांग्रेस द्वारा संचालित नैशनल हेराल्ड अखबार में छपे राफेल विमान डील से संबंधित एक लेख पर दिल्ली के कोर्ट में ₹5,000 करोड़ का मानहानि केस दायर किया।
वैश्विक सांस्कृतिक संगठन 'एशिया सोसाइटी' अमेरिकी फूड और साॅफ्टड्रिंक्स कंपनी पेप्सिको की भारतीय मूल की सीईओ इंद्रा नूई को वर्ष 2018 का 'गेमचेंजर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड देगा।
ईरान की संसद ने गहराते आर्थिक संकट और रियाल (ईरानी मुद्रा) के अवमूल्यन के बीच महाभियोग चलाकर देश के वित्त मंत्री मसूद कर्बासियन को पद से हटा दिया है।
नोबेल, भारत रत्न और नेहरू पुरस्कार समेत कई सम्मानों से नवाज़ी गईं समाज सेविका मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसेडोनिया में हुआ था।
रूस में विपक्षी दल 'द प्रोग्रेस पार्टी' के नेता एलेक्सी नावाल्नी को हिरासत में ले लिया गया है। नावाल्नी विवादित पेंशन नियमों के खिलाफ 9 सितंबर को विरोध प्रदर्शन करने वाले थे।
अनिल अंबानी ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 165 के तहत कंपनी रिलांयस नेवल ऐंड इंजीनियरिंग (RNAVAL) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का ब्रेन कैंसर के कारण 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्ष 2008 राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के मैक्केन ने तत्कालीन डेमोक्रेट उम्मीदवार बराक ओबामा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।