क्या है NEAT 3.0

👉  हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन यानी NEAT 3.0 का शुभारंभ किया l

👉  NEAT  का पूरा नाम National  Educational  Alliance  for  Technology  (प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग )  है 

👉  यह एक सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल है
👉  जिसके तहत सरकार और देश की तमाम शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां शिक्षा के क्षेत्र में आपस में एक दूसरे को सहयोग करेंगे 

👉  इसकी कार्यान्वयन एजेंसी AICTE  है

👉 मतलब AICTE  ( All India Council  for  Technical  Education ) अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद है l

👉  इसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन विकसित तकनीकों का सर्वोत्तम इस्तेमाल किया जा सकेगा l

👉   NEAT  के पहले संस्करण की शुरुआत 2020 में और दूसरे संस्करण की शुरुआत 2021 में की गई थी l

👉  इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को शिक्षार्थी के लिए अनुकूलित और व्यक्तिगत बनाने के उद्देश्य किया गया था l

👉  यह तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए भी एकल मंच के रूप में कार्य करता है l
Posted on by