सामयिकी-अगस्त 2018(भाग-6)

  • इवान डीक्यू ने कोलम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • मोबाइल ऐप निर्यात मित्रा सुरेश प्रभु ने लांच किया।
  • इंटरनेशनल जियोग्राफी बी विश्व चैंपियनशिप 'अवि गोयल'  ने जीती है।
  • SBI बैंक ने डिजिटल ट्रांजेक्शन सेवा MOPAD शुरू की।
  • हैदराबाद शहर में विश्व फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) ने अपना शोरूम खोला।
  • न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन दिल्ली हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने।
  • राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस 7 अगस्त को मनाया गया।
  • अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न 2015 में मिला। मदन मोहन मालवीय जी को भी इनके साथ ही भारत रत्न मिला।जिस समय भारत रत्न मिला। उस समय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी थे।
  • निहिल सरीन भारत के 53वें शतरंज ग्रैंड मास्टर बने है। 52वें आर प्रजनानंद बने थे।
  • हाल ही में भारती एक्सा ने ज्योति बीमा के लिए एयर टेल पेमेंट बैंक के साथ समझौता किया।
  • हाल ही में BSNL ने 'wings' नामक VOIP(voice over internet protocol)  एप लांच किया। जिससे बिना सिम के कॉल करना सम्भव होगा।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान "अजित वाडेकर" का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • "आई दृष्टि" नामक योजना तेलंगाना राज्य ने शुरू की है। जिसका तेलगु में नाम "कान्ति बेलगु" है।
  • "के.एस. श्रीनिवास" को MPEDA (the marine products export devlopment authority) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में "चेम्मानस" का निधन हुआ , वे मलयालम भाषा के कवि थे।
Posted on by