भारत में आठवीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत सन 1991 मैं लगभग 60 करोड़ लागत की हाथी परियोजना का प्रारंभ हाथियों के संरक्षण करने के उद्देश्य से किया गया था । इस परियोजना के अंतर्गत उत्तरी- पूर्वी राज्यों में ऊपरी असम, डिब्रूगढ़, कछार क्षेत्र, मेघालय घाटी तथा जयंतिया पहाड़ियां, पश्चिमी बंगाल में मिदनापुर, पुरलिया तथा बांकुरा जिले बिहार में सिंह भूमि तथा उड़ीसा में सिमलीपाल, चंडका क्योंझर तथा महानंदा वन क्षेत्रों में एलीफेंटा रेंजो का निर्माण कार्य किया गया ।दक्षिणी भारत में हाथियों के संरक्षण के उद्देश्य से नीलगिरी पूर्वी घाट तथा नागर कोयल क्षेत्र के लगभग 10000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर एलीफेंट रेंजो का निर्माण कार्य किया गया ।पेरियार राष्ट्रीय उद्यान 'केरल' में भारत के सर्वाधिक हाथी मिलते हैं।