सन्यासी विद्रोह ( 1763- 1800 ) ✍️ बंगाल में बेदखल किए गए किसानों, राजाओं एवं नवाबों की विघटित फौज के सिपाहियों द्वारा जमीदारों एवं धार्मिक नेताओं के नेतृत्व में शुरू किया गया था
✍️ प्रमुख नेता - मजनू शाह था l
✍️ बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित उपन्यास आनंदमठ में इस विद्रोह का उल्लेख हैl
✍️ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को इस उपन्यास में सम्मिलित किया गया है l
2- संथाल विद्रोह (हुल विद्रोह )-
✍️ भागलपुर से राजमहल पहाड़ियों के बीच (दामन ए- कोह क्षेत्र ) में घटित हुआ था l
✍️ सिद्धू और कान्हा के नेतृत्व में l
3- भील विद्रोह -
✍️ महाराष्ट्र में 1820 - 1827 के दौरान कृषि संबंधी करो के कारण हुआ था
✍️ राजस्थान में मोतीलाल तेजावत प्रमुख नेता थेl
4- चुआर विद्रोह ( 1766- 1816 )-
✍️ बंगाल और बिहार क्षेत्र में
✍️ प्रमुख नेता - जगन्नाथ
5- गडकरी विद्रोह - ( 1844 )
✍️ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में
✍️ मराठों के किलो में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा अधिक भू राजस्व के विरोध में हुआ था l
6- रामोसी विद्रोह - ( 1822 )
✍️ मराठा सेना में कार्यरत सैनिकों द्वारा मराठा राज्य के पतन के पश्चात अधिक भूमि कर के विरुद्ध
✍️ उमा जी के नेतृत्व में पुनः 1825 - 26 विद्रोह आकाल व अनाज के अभाव के कारण हुआ था l
7- वहाबी आंदोलन ( 1830 - 60 )
✍️ भारत में वहाबी आंदोलन सैयद अहमद बरेलवी के नेतृत्व में
✍️ विद्रोह का मुख्य केंद्र पटना था l
8- मुंडा विद्रोह ( 1893 - 1900 ) -
✍️ प्रारंभ में मुंडा आदिवासियों की पारंपरिक भूमि व्यवस्था में परिवर्तन के विरुद्ध हुआ था l
✍️ आगे चलकर बिरसा मुंडा ने इसे राजनीतिक धार्मिक आंदोलन का रूप दे दिया था l
9- रंपा विद्रोह ( 1922- 24 ) -
✍️ आंध्र प्रदेश के रंपा क्षेत्र में हुआ था l
✍️ साहूकारों के शोषण तथा वन कानून के विरुद्ध
✍️ असहयोग आंदोलन से प्रेरित अल्लूरी सीताराम राजू के नेतृत्व में हुआ था l
10- ताना भगत आंदोलन ( 1914- 15 ) -
✍️ छोटानागपुर क्षेत्र में हुआ था l
✍️ दीकूओं के हस्तक्षेप के विरुद्ध उरांव जनजाति के जतरा भगत तथा बलराम भगत द्वारा l
11- कोल विद्रोह ( 1831 - 32 )
✍️ झारखंड के रांची क्षेत्र में
✍️ सिंहभूम, हजारीबाग, पलामू आदि जिलों में बुधो भगत के नेतृत्व में हुआ था l