1- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने भारतीय विकास अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी सत्या एस त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयार्क कार्यालय का प्रमुख और एजेंसी का सहायक महासचिव नियुक्त किया है।
2.- भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने 18 वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। वह फाइनल में ताइवान की ताइ जू यिंग से हार गयी।
3. - सरकार, विश्व बैंक और सरकारी कंपनी ईईएसएल ने देश में ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिये 22 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते और 8 करोड़ डॉलर के गारंटी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
4.- नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) बन गए हैं।
5.- आर्थिक शोध संस्थान एनसीएईआर ने चालू वित्त वर्ष के लिये देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
6. - भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम को 18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह एशियाई खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में भारत का पहला पदक है।
7.- नीना वराकिल ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीता है।
8.- सुधा सिंह ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
9.- धारुन अय्यासामी ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता है।
10. - सुषमा स्वराज ने वियतनाम के हनोई में तीसरे हिंद महासागर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
11. - पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर "अटल जी ने कहा" नामक एक पुस्तक बृजेन्द्र रेही द्वारा लिखी गई है।
12. - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्य सरकार और फिक्की द्वारा आयोजित ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन किया है।
13. - भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की आठवीं बैठक केन्या के नैरोबी में आयोजित हुयी।
14. - प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्देशक के के हरिदास का हाल ही में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।