👉 संविधान सभा के गठन का विचार वर्ष 1934 में पहली बार एम एन राव ने रखा ।
👉 1935 में कांग्रेस ने सर्वप्रथम स्वतंत्र संविधान की मांग रखी
👉 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से नेहरु जी ने चुनी हुई संविधान सभा की मांग उठाई जिसे सन 1940 में ब्रिटिश सरकार ने स्वीकार किया जिसे अगस्त प्रस्ताव के रूप से जाना जाता है
👉 केबिनेट मिशन द्वारा सुझाए प्रस्ताव के तहत 1946 में संविधान सभा का गठन किया गया
👉 संविधान सभा के लिए चुनाव सर्वप्रथम चुनाव जुलाई अगस्त 1946 में हुआ इस चुनाव में कांग्रेस को 208 मुस्लिम लीग को 73 और छोटे समूहों को 15 सीटें मिली
👉 संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई इस बैठक की अध्यक्षता डा सच्चिदानंद सिन्हा ने की
👉 13 दिसंबर 1946 को पंडित नेहरू ने सभा में ऐतिहासिक उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से 22 जनवरी 1947 को स्वीकार कर लिया गया
👉2 साल 11 माह 18 दिन में संविधान सभा में कुल 11 बैठकें हुई इस निर्माण में लगभग 64 लाख रुपए खर्च आया
👉 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक हुई
👉 प्रारूप समिति
संविधान सभा की सभी समितियों में सबसे महत्वपूर्ण समिति थी प्रारूप समिति । इसका गठन 29 अगस्त 1947 को हुआ था
इस समिति में सात सदस्य थे इस समिति के अध्यक्ष डा भीमराव अंबेडकर जी थे
👉4 नवंबर 1948 को प्रथम बार अंबेडकर द्वारा संविधान को पढ़ा गया और इस पर 5 दिनों तक चर्चा की गई
👉 संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में उपस्थित 284 सदस्यों की सहमति से स्वीकार कर लिया गया
👉 26 नवंबर 1949 को अपनाए गए संविधान में प्रस्तावना 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं
👉 संविधान को पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया इसे गणतंत्र दिवस के रूप से मनाया जाता है