टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंता शरथ कमल ने 18वें एशियन गेम्स में बुधवार को मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया।
नेचर क्लाइमेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन (CO2 के बढ़ते स्तर) के कारण 2050 तक करीब 17.5 करोड़ लोगों में पोषक तत्व ज़िंक और 12.2 करोड़ लोगों में प्रोटीन की कमी हो सकती है।
इस मानसून महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में चेरापूंजी (मेघालय) के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, चेरापूंजी में इस साल 1 जून से 28 अगस्त के बीच 4,730.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि महाबलेश्वर में 5,619 मिलीमीटर बारिश हुई है।
29 अगस्त 1958 को जन्मे माइकल जैक्सन ने 13 ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे और वह पांच साल से टॉप अर्निंग डेड सेलेब्रिटी भी हैं।
18वें एशियन गेम्स में बुधवार को स्वर्ण जीतने वाले ऐथलीट अरपिंदर सिंह ने भारत को टूर्नामेंट में 48 साल बाद ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक दिलाया है। उनसे पहले पूर्व ऐथलीट मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 एशियन गेम्स में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (22) को इंग्लिश टी-20 लीग में 'प्लेेयर ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया है। वेस्टर्न स्टॉर्म टीम से खेलने वाली मंधाना ने टूर्नामेंट में 21 छक्कों की मदद से कुल 421 रन बनाए हैं।
असम सरकार ने राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी।असम सरकार ने बुधवार को राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी है।
सवप्ना बर्मन एशियन गेम्स इतिहास में हेप्टाथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं।
29 अगस्त, 1905 में जन्मे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की याद में हर साल इसी दिन देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
भारतीय धावक दुती चंद ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम कर लिया। दुती ने इससे पहले महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीता था।
भारतीय रुपया कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 70.59 के न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ।
केरल के कई ज़िलों में आई बाढ़ के बीच 15 दिन बाद कोच्चि एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है।
फेसबुक ने दुनियाभर में अपनी वीडियो सर्विस 'वॉच' जारी कर दी है, जिस पर यूज़र द्वारा बनाए गए वीडियो के साथ कंपनी द्वारा निर्मित ओरिजिनल और लाइव प्रोग्राम देखे जा सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खर्च को 80% बढ़ाकर ₹1,435 करोड़ करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल गई है।