भारत में आर्थिक नियोजन

भारत में आर्थिक नियोजन का प्रथम प्रयास सर एम विश्वेश्वरैया द्वारा 1934 मैं अपनी पुस्तक Planned Economy द्वारा किया गया । इसके बाद 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में नेशनल प्लानिंग कमिशन का गठन किया गया। 1944 ईस्वी में मुंबई के प्रमुख 8 उद्योगपतियों द्वारा बाम्बे प्लान प्रस्तुत किया गया। श्रीमन्रारायण अग्रवाल ने गांधीवादी योजना प्रस्तुत की। 1954 ईस्वी में एमएन राय ने पीपुल्स प्लान प्रस्तुत किया जबकि 1950 जयप्रकाश नारायण ने सर्वोदय योजना प्रस्तुत की। भारत में 15 मार्च 1950 को पंडित नेहरू की अध्यक्षता में एक गैर संवैधानिक परामर्श दात्री निकाय के रूप में योजना आयोग का गठन किया गया। प्रधानमंत्री इस का पदेन अध्यक्ष होता है। योजना आयोग द्वारा तैयार की गई योजना का अध्ययन एवं अंतिम रूप देने का कार्य राष्ट्रीय विकास परिषद करती है जिसकी स्थापना एक गैर संवैधानिक निकाय के रूप में 6 अगस्त 1952 को की गई थी। भारत में आर्थिक नियोजन का उद्देश्य सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक विकास करना है।
Posted on by