भारतीय नौसेना के अग्रिम जहाज INS सह्याद्री (INS Sahyadri) ने बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘काकाडू 2018’ (KAKADU 2018) में भाग लेने के लिए अगस्त 29, 2018 को ऑस्ट्रेलिया के डार्विन बंदरगाह में प्रवेश कर लिया हैं।
‘काकाडू 2018’ जो कि अभ्यास का 14वां संस्करण हैं, अगस्त 29 से सितम्बर 18, 2018 तक चलेगा और इसमें लगभग 25 देश हिस्सा लेंगे।
युद्ध अभ्यास ‘काकाडू’ की शुरुवात 1993 में हुई और यह अभ्यास हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता हैं।
यह युद्ध अभ्यास रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना RNA द्वारा आयोजित और रॉयल ऑस्ट्रलियाई वायु सेना RAAF द्वारा सपोर्ट किया जाता हैं।
‘काकाडू’ डार्विन बंदरगाह और उत्तरी ऑस्ट्रलियाई अभ्यास क्षेत्र (NAXA) में आयोजित किया जाता हैं।
‘काकाडू’ शब्द का उदगम ‘काकाडू राष्ट्रीय उद्यान’ से हुआ हैं, जो की उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में डार्विन से 171-km दक्षिण-पूर्व में एक संरक्षित क्षेत्र हैं।