सरकारी ई-विपणन स्‍थान राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत :

 प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा सरकारी ई-विपणन स्‍थान (GeM) को अपनाने और उसमें तेजी लाने के लिए 5 सितंबर, 2018 को राष्‍ट्रीय सरकारी ई-विपणन स्‍थान (GeM) मिशन की शुरूआत की जाएगी।

राष्‍ट्रीय मिशन का उद्देश्‍य सरकारी खरीद में समग्रता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता को बढ़ावा देना और नकदी रहित, संपर्क रहित तथा कागज रहित लेन-देन करना है। इससे प्रभावोत्‍पादकता बढ़ेगी और खरीद में सरकारी खर्च बचेगा।

यह विशेष अभियान छह सप्‍ताह के लिए 6 सितंबर से 15 अक्‍टूबर, 2018 के मध्य चलाया जाएगा। इस दौरान राज्‍य मुख्‍यालयों पर मुख्‍यमंत्रियों द्वारा मिशन की शुरूआत की जाएगी और खरीददारों और विक्रेताओं के लिए GeM के इस्‍तेमाल के बारे में प्रशिक्षण के साथ आईईसी अभियान की शुरूआत की जाएगी।

जीईएम मंच केंद्र सरकार के सभी सरकारी विभागों और राज्‍य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्रों की इकाईयों और संबद्ध संगठनों के लिए आमतौर से इस्‍तेमाल होने वाली वस्‍तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए ऑनलाइन, अंतिम समाधान प्रदान करता है।     

GeM ने 19 अगस्‍त, 2018 को दो वर्ष पूरे कर लिए। इस मंच के जरिए मूल्‍य के मामले में 10,800 करोड़ रूपये और मात्रा के मामले में 6.96 लाख रूपये का कारोबार हो चुका है।

Posted on by