राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हाॅकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है । मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 ई को इलाहाबाद मेेें हुआ था । मेजर ध्यानचंद कोो दुनियाभर मेेें ' हाॅॅॅकी के जादूगर ' के नाम से जाना जाता है । उन्होंने न सिर्फ भारत को ओलंपिक खेेेेलों मेंं स्वर्ण पदक दिलवाया बल्कि वे हाॅॅॅकी को एक नई ऊंचाई तक भी ले गए।
मेजर ध्यानचंद जी की लाइफ से जुड़े कुछ तथ्य इस प्रकार हैं -
ध्यानचंद को 21 वर्ष की उम्र में न्यूजीलैंड जाने वाली भारतीय टीम में चुन लिया गया । इस दौरे में भारतीय टीम ने 21 में से 18 मैच जीते ।
23 वर्ष की उम्र में ध्यानचंद 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक में पहली बार हिस्सा ले रही भारतीय हाकी टीम के सदस्य थे। यहां चार मैचों में भारतीय टीम ने 23 गोल किए ।
1932 में लाॅस एंजिल्स ओलंपिक में भारत ने अमेरिका को 24-1 के रिकॉर्ड अंतर से हराया । इस मैच में मेजर ध्यानचंद और उनके बड़े भाई रूप सिंह ने 8-8 गोल किए ।
1936 के बर्लिन ओलंपिक में ध्यानचंद भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान थे । 15 अगस्त, 1936 को हुुुए फाइनल में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हराया । हिटलर ने स्वंय ध्यानचंद को जर्मन सेना मेेें शामिल कर एक बड़ा पद देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने भारत मेेें ही रहना पसंद किया ।
1948 में 43 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हाॅॅॅकी को अलविदा कहा ।
वियना के एक स्पोर्ट्स क्लब में उनकी चार हाथो वाली एक मूर्ति लगाई गई है जिसमें उनको चार हाथो में चार हाॅकी स्टिक पकड़े हुए दिखाया गया है।