लाल रक्त कोशिका ( R.B.C ) क्या है

RBC(red blood cells) का निर्माण अस्थिमज्जा (Bone Marrow) में होता है। अस्थि में प्रवेश करने पर पोषक धमनी कई एक-दूसरे से सम्बन्धित गुहाओं (Inter Communicating Sinusoids) में विभाजित हो जाती है । गुहाओं की भित्ति (दीवार) अन्त:कला से आच्छादित रहती है। यही रक्त निर्माण के स्थान हैं। रक्त निर्माण के समय अन्त:कला फूल जाती है तथा जीवकोष लाल कण निर्माण के लिए विभाजित होने लगते हैं । ये जीवकोष लालकण बनने के लिए क्रमश: मेगेलो ब्लास्ट (Megaloblast), इर्थोलोब्लास्ट (Erythroblast) नोर्मो ब्लास्ट (Normoblast) प्रारम्भिक रक्त कण या रेटीक्यूलोसायट तथा पूर्ण रक्त कण या आर्थोसायट नाम से सम्बोधित अवस्थाओं में होकर गुजरते हैं।
मेगेलो ब्लास्ट अन्त: कलीय कोषों (Endothelial Cells) से निर्मित होते हैं तथा उनमें रक्त रंग (Haemoglobin) की भी किंचित मात्रा होती है। ज्यों-ज्यों यह वृद्धि को प्राप्त हो जाते हैं, रंग-पदार्थ की मात्रा बढ़ती जाती है, जीव कोष का कण नष्ट होता जाता है तथा वह क्रमश: रक्तकण के आकार का बनता जाता है। अपूर्ण रक्त कण चिपचिपे होते हैं तथा एक-दूसरे से चिपकते रहते हैं। पूर्ण हो जाने पर वे अलग-अलग हो जाते हैं तथा प्लाजमा के अन्दर प्रवेश कर शिराओं में होकर सब रक्त प्रवाह में पहुँच जाते हैं।
Posted on by