18 वें एशियाई खेल की कुछ रोचक जानकारी :

एशियाई खेलो के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे दमदार प्रदर्शन रहा। भारत ने जकार्ता में संपन्न 18वें एशियाई खेलों में कुल 69 पदक जीतें और पदक तालिका में 8वें स्थान पर रहा।

भारत के 69 पदक में से 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक जीतें। भारत के 15 स्वर्ण 1951 दिल्ली एशियाई खेलों में जीतें गए स्वर्ण के बराबर हैं।

खेल के 13वें दिन भारत ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। भारत को स्वर्ण मुक्के बाजी में अमित पंघाल और ब्रिज में प्रणब बर्धन और शिब्नाथ सरकार की जोड़ी ने दिलवाया।

चीन पदक तालिका में 289 पदक (132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य) के साथ शीर्ष पर रहा। दुसरे और तीसरे स्थान पर जापान और दक्षिण कोरिया रही।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को 18वें एशियाई खेलों के समापन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है।

23 साल की रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 साल के पदकों को सूखा खत्म करते हुए रजत पदक जीता है।

इन खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए स्टार भाला फेंक ऐथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया था।

Posted on by