यह नाम एक ठोस घातक ट्यूमर की कटी हुई सतह के कारण उत्पन्न हुआ है, "जिसके चारों और शिराएँ फैली हुई हैं, यह केकड़े के पैरों की तरह दिखती हैं, जिससे इसे यह नाम मिला है" बाद में उन्होंने प्रत्यय -ओमा जोड़ा, यूनानी में इसका अर्थ है सूजन और इस प्रकार से इसका नाम कार्सिनोमा हो गया। चूंकि शरीर को खोलना यूनानी परम्परा के खिलाफ था, हिप्पोक्रेट्स ने त्वचा, नाक और स्तन पर बाहर से दिखाई देने वाले ट्यूमरों का ही वर्णन किया और उनके चित्र बनाये। उपचार चार शारीरिक द्रव्यों (काले और पीले पित्त, रक्त और कफ) के ह्यूमर सिद्धांत पर आधारित था। रोगी के भाव के अनुसार, इलाज के के लिए आहार, रक्त और/या जुलाब काम में लिया जाता था। सदियों के दौरान यह ज्ञात हो गया कि कैंसर शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है, लेकिन ह्यूमर सिद्धांत पर आधारित उपचार 19 वीं सदी तक लोकप्रिय बना रहा जब कोशिकाओं की खोज की गयी।
हमारा शरीर कई प्रकार की कोशिकाओं से बना होता है। जैसे-जैसे शरीर को इनकी जरूरत होती है वैसे वैसे ये कोशिकाएं नियंत्रित रूप से विभाजित और बढ़ती रहती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शरीर को इन कोशिकाओं की कोई जरूरत नहीं होती है, फिर भी इनका बढ़ना जारी रहता है। कोशिकाओं का यह असामान्य विकास कैंसर कहलाता है (जो आमतौर पर एक असामान्य कोशिका से उत्पन्न होता है) जिसमें कोशिकाएं सामान्य नियंत्रण खो देती हैं। इस प्रकार कोशिकाओं का एक समूह लगातार अनियंत्रित वृद्धि करता है, जो आसपास के अजेसन्ट ऊतकों (Tissue) पर आक्रमण करता है, जो शरीर के दूर के हिस्सों में पहुंचता है और लसिका या रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य भागों में फ़ैल जाता है। कैंसर कोशिका शरीर के किसी भी ऊतक में विकसित हो सकती है।
जैसे-जैसे कैंसर कोशिकाएं बढ़ती हैं और कई गुणा होती हैं तो वे कैंसर कोशिकाओं के एक समूह का रूप ले लेती हैं जो ट्यूमर कहलाता है। ये ट्यूमर आस पास के ऊतकों पर हमला करता है और उन्हें नष्ट करता है। ट्यूमर कैंसरस या नॉन कैंसरस हो सकते हैं। कैंसरस कोशिका एक जगह से शुरू होकर पूरे शरीर (मेटास्टाज़ेज़) में फैल सकती है।
Cancers are a large family of diseases that involve abnormal cell growth with the potential to invade or spread to other parts of the body. They form a subset of neoplasms. A neoplasm or tumor is a group of cells that have undergone unregulated growth and will often form a mass or lump, but may be distributed diffusely.
All tumor cells show the six hallmarks of cancer. These characteristics are required to produce a malignant tumor.