राजपूत राज्य के बारे में

मुगल साम्राज्य की कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर कई राजपूत राज्यों ने अपने आपको केंद्रीय नियंत्रण से मुक्त कर लिया  ।

फर्रुखसियर तथा मोहम्मद शाह के शासनकाल में आमेर तथा मारवाड़ के राजपूत शासकों को आगरा,  मालवा तथा गुजरात जैसे महत्वपूर्ण मुगल सूबो का सूबेदार नियुक्त किया गया था  ।

18 वीं सदी का सबसे महान राजपूत राजा आमेर राज्य का सवाई जयसिंह हुआ। वह एक  विख्यात राजनेता, कानून निर्माता एवं प्रमुख समाज सुधारक था।

एक विज्ञान प्रेमी के रूप में इसे काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई। इसने जयपुर शहर की स्थापना कर इसे विज्ञान एवं कला का प्रसिद्ध केंद्र बनाया।

जयसिंह एक महान खगोलशास्त्री था । इसने दिल्ली, जयपुर, उज्जैन तथा मथुरा में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित पर्यवेक्षणशालाओं का निर्माण करवाया।

जयसिंह ने जिज मुहम्मदशाही नाम से सारणियों का एक सेट तैयार करवाया। इससे खगोलशास्त्र संबंधी पर्यवेक्षण मैं मदद मिलती थी।

इसने यूक्लिड के रेखा गणित के तत्व एवं त्रिकोणमिति की कृतियों, लघुगणकों को हल करने तथा इस्तेमाल से संबंधित नेपियर की रचना का संस्कृत भाषा में अनुवाद करवाया।

सवाई जयसिंह एक महान समाज सुधारक के रूप में भी विख्यात था। इसने एक ऐसे कानून का निर्माण करवाया, जिससे किसी भी राजपूत को उसकी लड़की की शादी में भारी खर्च करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता था। 

Posted on by