• जापान की युवा तैराक रिकाको इकी तरणताल में अपने छह स्वर्ण पदकों के अभूतपूर्व प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां संपन्न हुए 18वें एशियन गेम्स की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
• वह यह सम्मान पाने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं। इन खेलों में जापान की युवा महिला तैराक इकी ने तरणताल में सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक जीते थे जिसकी बदौलत उन्हें इन खेलों की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर(एमवीपी) चुना गया।इससे पहले एक एशियन गेम्स में सर्वाधिक पदकों की उपलब्धि उत्तर कोरियाई निशानेबाज सो जिन मैन के नाम थी जिन्होंने 1982 के नई दिल्ली एशियन गेम्स में सात स्वर्ण और एक रजत सहित सर्वाधिक आठ पदक जीते थे।
• 18 साल की जापानी खिलाड़ी ने 36 साल बाद इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आठ पदक जीते। उन्होंने तैराकी में छह स्वर्ण सहित दो रिले रजत पदक भी अपने नाम किए हैं। इकी ने अपने सभी छह स्वर्णो को गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ जीता है और उनकी उपलब्धि इसलिए और खास है क्योंकि वह पैन पैसिफिक चैंपियनशिप से सीधे जकार्ता पहुंची थीं।