इज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्यों की स्थिति।

जारीकर्ता:

औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने 10 जुलाई 2018 को 'कारोबार सुगमता' वाले राज्यों की अंतिम रैंकिंग जारी की। कारोबार सुगमता वाले राज्य से आशय वे राज्य हैं, जहां करोबार करना अपेक्षाकृत आसान है। विदित हो कि औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कार्य करता है।

राज्यों की स्थिति (रैंकिंग):-

रैंकिंग में आंध्र प्रदेश नें प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे कुल 98.42 अंक मिले।

इसके बाद तेलंगाना (98.33 अंक) दूसरे और हरियाणा (98.07 अंक) तीसरे स्थान पर रहा।

आंध्र प्रदेश के शीर्ष स्थान प्राप्त करने का आशय यह है कि यहां कारोबार करने की सुगमता या सहूलियत सर्वाधिक है।

सूची में चौथे स्थान पर झारखंड और पांचवें स्थान पर गुजरात है। झारखंड को कुल 97.99 अंक मिले, जबकि गुजरात को 97.96 अंक प्राप्त हुए। लिस्ट में छत्तीसगढ़ 6वें, मध्य प्रदेश सातवें , और कर्नाटक 8वें, राजस्थान 9वें तथा पश्चिम बंगाल दसवें स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश, असम और बिहार सबसे तेज आगे बढ़ने वाले राज्य के रूप में सामने आए हैं।साथ ही 96.21 स्कोर के साथ उत्तर प्रदेश 12वां रहा।

उद्देश्य:-

कारोबार सुगमता की रैंकिंग प्रारंभ करने के पीछे सरकार का उद्देश्य यह था कि राज्यों के मध्य प्रतिस्पर्धा का माहौल विकसित हो सकें। यह रैंकिंग विश्व बैंक और डीआईपीपी द्वारा मिलकर तैयार की गई। रैंकिंग में कंस्ट्रक्शन परमिट, श्रम कानून, प्रर्यावरण रजिस्ट्रेशन, जमीन की उपलब्धता और सिंगल विंडो सिस्टम को पैमाना बनाया गया है।

Posted on by