धूमकेतु

सौर मंडल के अन्य छोटे पिंडो के विपरीत धूमकेतुओ को प्राचीन काल से जाना जाता रहा है। धूमकेतुओ को कभी कभी गंदी या किचड़युक्त बर्फीली गेंद कहा जाता है। ये विभिन्न बर्फो(जल और अन्य गैस) और धूल ला मिश्रण होते है और किसी वजह से सौर मंडल के ग्रहो का भाग नही बन पाये पिंड है। यह हमारे लिये महत्वपूर्ण है क्योंकि ये सौरमंडल के जन्म के समय से मौजूद है।
जब धूमकेतु सूर्य के समिप होते है तब उनके कुछ स्पष्ट भाग दिखायी देते है:
केन्द्रक : ठोस और स्थायी भाग जो मुख्यत: बर्फ, धूल और अन्य ठोस पदार्थो से बना होता है।
कोमा: जल, कार्बन डायाआक्साईड तथा अन्य गैसो का घना बादल जो केन्द्रक से उत्सर्जित होते रहता है।
हायड्रोजन बादल: लाखो किमी चौड़ा विशालकाय हायड़्रोजन का बादलधूल भरी पुंछ : लगभग १०० लाख किमी लंबी धुंये के कणो के जैसे धूलकणो की पुंछ नुमा आकृति। यह किसी भी धूमकेतु का सबसे ज्यादा दर्शनिय भाग होता है।
आयन पुंछ : सैकड़ो लाख किमी लंबा प्लाज्मा का प्रवाह जो कि सौर वायु के धूमकेतु की प्रतिक्रिया से बना होता है।

Posted on by