खगोल विज्ञान

खगोल शास्त्र, एक ऐसा शास्त्र है जिसके अंतर्गत पृथ्वी और उसके वायुमण्डल के बाहर होने वाली घटनाओं का अवलोकन विश्लेषण तथा उसकी व्याख्या की जाती है। यह वह विभाग है जो आकाश में अवलोकित की जा सकने वाली तथा उनका समावेश करने वाली क्रियाओं के आरंभ, परिवर्तन और भौतिक तथा रासायनिक गुणों का अध्ययन करता है।
खगोलिकी ब्रह्मांड में अवस्थित आकाशीय पिंडों का प्रकाश, उद्भव, संरचना और उनके व्यवहार का अध्ययन खगोलिकी का विषय है। अब तक ब्रह्मांड के जितने भाग का पता चला है उसमें लगभग 19 अरब आकाश गंगाओं के होने का अनुमान है और प्रत्येक आकाश गंगा में लगभग 10 अरब तारे हैं। आकाश गंगा का व्यास लगभग एक लाख प्रकाशवर्ष है। हमारी पृथ्वी पर आदिम जीव 2 अरब साल पहले पैदा हुआ और मानव का धरती पर अवतण 10-20 लाख साल पहले हुआ।
विज्ञान के इस क्षेत्र मे ग्रहों, तारों, तारामंडल, आकाशगंगा, आकाशगंगा समूह, निहारिका, श्याम विवर जैसे पिंडो के जन्म, जीवन और मृत्यु का अध्ययन किया जाता है।

Posted on by