अन्नपूर्णा योजना -
इस योजना की शुरुआत सर्वप्रथम २अकटूबर २००० को उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ियाबाद ज़िले के सिखोडा नामक गाँव से शुरू की गई थी इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए रोटी की व्यवस्था करना था । एस योजना के तहेत वृद्धा पेंशन पाने वाले लोगों को भी शामिल किया गया है । तथा उन्हें 10 किलोग्राम अनाज प्रतिमाह बिना पैसै के दिया गया ।
अंत्योदय अन्न योजना -
इस योजना की शुरुआत दिसम्बर २००० में की गई थी इसके तहत लाक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पहिचान किये गये ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए चलाया गया । इस योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को चुना गया और उन्हें सस्ती दर पर 25 किलोग्राम अन्न प्रदान किया गया । इसमें दो rs प्रति किलोग्राम गेहूँ तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल का मूल्य निर्धारित किया गया ।२००२ मैं २५ kg. के बजाय एसे २० kg . कर दिया गया तथा गेहूँ को बढ़ाकर ४.१५पैसे तथा चावल के मूल्य को बढ़ाकर ५.६५ पैसा कर दिया गया ।