संपूर्ण ग्रामीण रोज़गार योजना

इस योजना की शुरुआत 25 सितम्बर 2001 को की गई थी इस योजना में जवाहर ग्रामीण समृद्धि योजना तथा रोज़गार  बीमा स्कीम योजना इत्यादि का विलय कर दिया गया । यह योजना केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित की गई थी । इसमें केंद्र का हिस्सा ७५ पर्सेंट तथा राज्य का हिस्सा पच्चीस पर्सेंट निर्धारित किया गया । यह योजना अप्रैल 2008 को नेरगा मैं सम्मिलित  कर दिया गया ।

 मनरेगा -

             भारत में मनेरगा  की शुरुआत  200 ज़िलों में हुई लेकिन 2007 - 2008 के बजट में बढ़ाकर ३३० ज़िलों में लागू कर दिया गया ।  गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर 2009 को इसे मनरेगा में परिवर्तित कर दिया गया था तथा  देश के ६४० जिला में अर्थात सम्पूर्ण  भारत में लागू कर दिया गया  इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सौ दिन का रोज़गार दिया जाता है । इसके तहत सर्वाधिक मज़दूरी हरियाणा राज्य में है जबकि  सबसे कम मज़दूरी  सिक्किम राज्य में है मनरेगा के तहत केंद्र सरकार का हिस्सा 90 पर्सेंट जबकि राज्य सरकार का हिस्सा दस परसेंट होता है तथा दोनों मिलकर इसके लिए धन की व्यवस्था करते हैं  ।

Posted on by