10 वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018

मेजबान देश -- दक्षिण अफ्रीका 

दिवस -- 25-27 जुलाई,  2018 

नगर -- जोहान्सबर्ग

थीम -- अफ्रीका में ब्रिक्स :चौथी  औद्योगिक क्रांति में समावेशी विकास तथा वैश्विक साझा समृद्धि 

BRICS दुनिया की पांच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है ।इसमें  B -ब्राजील, R-रूस, I-इंडिया, C-चीन, S-साउथ  अफ्रीका शामिल है ।अमेरिका की बैकिंग और वित्तीय कंपनी के 'गोल्डमैन शश' के चेयरमैन 'जिम - ओ-नील ' ने पहली बार वर्ष  2001 में ब्रिक  (BRIC) शब्द का प्रयोग विश्व की चार विकासशील व  उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों को एक साथ मिलाने का प्रयोग किया था । इसका तात्पर्य BRIC यानि ब्राजील, रुस, भारत और चीन ये चार देश सम्पूर्ण विश्व में सबसे बड़ी  एवं तेज गति से विकसित होने वाले बाजार  एवं  अर्थव्यवस्थाएं हैं ।

जुलाई  2006 में  G-8 शिखर सम्मेलन के मौके पर ब्राजील, रूस, भारत और चीन के नेताओं की बैठक में इस ग्रूप को अपनाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद ब्रिक का प्रथम  आयोजन  16 जून,  2009 को रूप के येकातरिग बर्ग में हुआ ।  दक्षिण अफ्रीका को औपचारिक रूप से इस ग्रुप का सदस्य  अप्रैल 2011 के शिखर सम्मेलन में बनाया गया ।यह शिखर सम्मेलन सान्या सिटी  (चीन) में हुआ था यह सम्मेलन  इसलिए महत्वपूर्ण था क्योंकि  इसमें संगठन के देशों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो गई थी ।

Posted on by