इसकी शुरुआत एक अक्टूबर 2007 को की गई थी ।इस योजना के तहत उन परिवारों को चुना जाना था जो ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे ।इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाना था जिनके परिवार में पाँच सदस्य से कम है ।बीपीएल श्रेणी से संबंधित श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के तहत लाभार्थी होंगे। यह सुविधा सभी अस्पतालों (निजी और सरकारी) में होगी । १ अप्रैल 2008 को इसे पूरे भारत वर्ष में लागू कर दिया गया । राष्ट्रीय स्वास्थ्य बिमा योजना के तहत उन लोगो को बिमा प्राप्त करवाया जाएगा जो की BPL कार्ड धारक हो और किसी सेक्टर में वर्कर के तौर पर काम करता हो| इस स्कीम के तहत उनके परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य बिमा प्रदान करता है| यह योजना ग़रीबो को कैशलेस बिमा प्रदान करता है जिससे उनको स्मार्ट कार्ड से हॉस्पिटल का बिल पे हो जाए| प्रारंभिक चरण में, इस योजना को श्रम और रोजगार मंत्रालय को सौंपा गया था पर 2015 में इस योजना को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंप दिया गया है| इस योजना के तहत बीमा किये जाने वाले परिवार को प्रतिवर्ष 30, हज़ार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी । इस धनराशि मैं सहयोग 75 पर्सेंट केन्द्र सरकार द्वारा तथा 25 पर्सेंट राज्य सरकार द्वारा किया जाता है ।