अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (International Development Association - IDA )
इसकी स्थापना 1960 में हुई ।
आईडीए को विश्व बैंक की रियायती खिड़की ( Soft Loan Window) कहा जाता है।
आईडीए द्वारा निम्न प्रति व्यक्ति आय वाले देशों को ब्याज रहित उधार (Interest - free-loans-credit) भी दिया जाता है।
आईबीआरडी (International Bank for Reconstruction and Development )
इसकी स्थापना वर्ष 1944 में हुई ।
इसके द्वारा मध्यम आय वाले देशों तथा साख विश्वसनीयता रखने वाले अल्पविकसित देशों को विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों जैसे- गरीबी निवारण, अवसंरचना विकास आदि के लिए ऋण प्रदान किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (International Finance Corporation - IFC)
इसकी स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी।
IFC विकासशील देशों में निजी क्षेत्र के उद्यमों के लिए पूंजी जुटाने की व्यवस्था करता है।
बहुपक्षीय निवेश गारंटी संस्था (MIGA)
मीगा की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी
इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य था-
गैर- व्यापारिक अवरोधों को कम करके विकासशील देशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेशो को प्रोत्साहित करना।
आईसीएसआईडी (International Centre for Settlement of Investment Disputes - ICSID)
इसकी स्थापना 1966 ई. में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश विवादों के लिए मध्यस्थता एवं सुलह कराना है।
नोट :- विश्व बैंक से अभिप्राय सामान्यतः IBRD तथा IDA से है ।उपयुक्त पांचों संस्थाओं को मिलाकर विश्व बैंक समूह कहा जाता है। विश्व बैंक का मुख्यालय वॉशिंगटन में है।