प्राइड एण्ड प्रीजुडिस जो कि उपन्यास का शीर्षक है तब प्रकट होता है जब फिट्ज विलियम डार्सी एलिजाबेथ के साथ नाचने से इन्कार करता हैं वह अपने मित्र मि विंगले से कहता है यह टिप्पणी डार्सी के मुँह से प्रकट होती है क्योकि वह अहंकर से ग्रसित है डार्सी की टिप्पणी एलिजाबेथ के द्वारा सुनी जाती है जो कि उसकी दुर्भावना को डार्सी के प्रति बढ़ाता है । वह पूरे कथानक मे इसे पालती है। यह केवल उपन्यास के अन्त मे समाप्त होता है । जब डार्सी का अहंकार समाप्त होता है औंर वह अपने दिल औंर दिमाक से उपन्यास के अन्त मे एलिजाबेथ के सामने आत्मसमर्पण करता है। एलिजाबेथ की दुर्भावना क्षणिक नही है। यह हमेशा नकारात्मक है। डार्सी का अहंकार सकारात्मक औंर नकारात्मक दोनो है। फिट्ज विलियम डार्सी बुद्धिमान है। वह चालक औंर उदार औंर एक विशाल हर्दय रखना है । प्रारम्भ मे वह स्वयं पर घमंड करता था लेडी कैथराइन उसकी पुत्री डार्सी के चाचा औंर उसकी बहन तथा जार्जियाना उस पर गर्व करते हैं । इसलिए उसमें आत्म अहंकार औंर गर्व (स्वाभिमान) है, लेकिन वह यह भी जानता था कि उन्हे कैसे जीता जाय । भिन्न - भिन्न स्थानों पर वह एलिजाबेथ को सूक्ष्म रूप से देखता है।