मूव- ग्लोबल मोबिलिटी शिखर सम्मेलन
‘मूव- ग्लोबल मोबिलिटी शिखर सम्मेलन’ का आयोजन नीति आयोग द्वारा विभिन्न मंत्रालयों व उद्योग जगत के सहयोग से नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया जा रहा है।
यह अपनी तरह का पहला मोबिलिटी शिखर सम्मेलन है जिसमें पूरी दुनिया के राजनेता, उद्योगपति, शोध संस्थान, शिक्षा जगत और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
सम्मेलन के तीन प्रमुख घटक हैं – सम्मेलन, प्रदर्शनी और विशेष कार्यक्रम।
सम्मेलन के दौरान आपसी परिचर्चा और विचार-विमर्श के लिये सम्मेलन में छह प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है जो इस प्रकार हैं:
1. परिसंपत्ति का अधिकतम उपयोग
2. व्यापक विद्युतीकरण
3. वैकल्पिक ऊर्जा
4 .सार्वजनिक पारगमन सुविधा पर विचार करना
5. माल परिवहन
6. आँकड़ों का विश्लेषण और मोबिलिटी।