विश्व मानवता दिवस
19 अगस्त को प्रत्येक वर्ष विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित हैं जो मानवता के लिए कार्य करते हैं तथा इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।
इस दिवस के द्वारा विश्व में मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है।
इस वर्ष के अभियान की थीम NotATarget है।
इसका उद्देश्य उन लाखों लोगों ध्यान केन्द्रित करना है जो हिंसक संघर्ष से प्रभावित हो रहे हैं जिस कारण उन्हें दूसरे क्षेत्रों में शरण लेनी पड़ती है।
इस वर्ष के अभियान के द्वारा विश्व नेताओं से संघर्ष में फसे हुए लोगों की रक्षा की मांग की गयी है।
विश्व मानवता दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी इसके लिए वर्ष 2008 में A/46/L.49 प्रस्ताव पारित किया गया था।
इस प्रस्ताव को स्वीडन ने प्रायोजित किया था। 19 अगस्त, 2003 को इराक में महासचिव के विशेष विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो की मृत्यु बम विस्फोट के कारण हुई थी।
इस घटना में उनके 21 सहकर्मियों की मृत्यु भी हुई थी।
2009 से प्रतिवर्ष 19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसके द्वारा मानवता के लिए कार्य करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।