बैंको से बडे़ कर्ज लेकर बिना चुकाये भाग जाने वाले लोगों को वापस लाने तथा उनकी संपत्ति को जब्त करने संबंधी भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक - 2018 को 19 जुलाई, 2018 को लोकसभा में पारित कर दिया गया ।
● इस विधेयक की विशेषता यह है कि इससे बड़े भगोड़ा अपराधियों पर कार्रवाई करने में शीघ्र सहायता प्राप्त होगी ।
● इस कानून के अस्तित्व में आने से जो भी व्यक्ति "भगोड़ा आर्थिक अपराधी है अथवा भविष्य में हो सकता है " उस पर यह कानून लागू होगा ।
● इस विधेयक से नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी तथा मेहुल चोकसी जैसे अपराधियों को देश में वापस लाने और उनकी सभी संपत्तियों को जब्त करने में तेजी आएगी ।
● भारत में ऐसे अनेक मामले देखे गये हैं, जिनमें अपराधी आर्थिक अपराध की कठोर कार्यवाही शुरू होने की संभावना में या कार्यवाहियों के लंबित रहने के दौरान भारतीय न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र से दूर विदेश में प्रवास करने लगते हैं ।
● जिस कारण से भारतीय न्यायालयों द्वारा होने वाली न्यायिक जांच में बाधा उत्पन्न होती है और इससे न केवल न्यायालयों का समय व्यर्थ होता है, बल्कि भारत में विधि शासन भी कमजोर होता दिखाई पड़ता है ।
● यह विधेयक कानून के ऐसे मामलों में लागू होगा, जहां आर्थिक अपराध 100 करोड़ रुपए से अधिक केे होंगे ।
● यह विधेयक आर्थिक अपराध करने वाले व्यक्तियों को देश छोड़कर भारतीय कानून की प्रक्रिया से बचने वाले आर्थिक अपराधियों पर अंकुश लगाने पर बल देता है ही
● यह विधेयक, वित्तीय खुफिया इकाई (FIU)को अपराधी को भगोड़ा घोषित करने तथा उसकी संपत्ति पर कब्जा करने को लेकर आवेदन देने की अनुमति प्रदान करता है ।
● इस विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि आर्थिक अपराध करने वाले भगोड़ो की देश के अंदर तथा बाहर सभी बेनामी संपत्तिया जब्त होगीं ।
● इस विधेयक के तहत 100 करोड़ रुपए से कम धनराशि वाले अपराध के मामलों में भी कानूनी कार्रवाई की जाएंगी ।
● इस विधेयक में भगोड़ा आर्थिक अपराध के मामलो में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
● इस विधेयक में आर्थिक अपराधी की परिसंपत्ति की कुर्की का प्रावधान किया गया है ।
● आर्थिक अपराधों के ऐसे ज्यादातर मामलों के बैंक कर्जों से संबंधित होने के कारण भारत में बैकिंग क्षेत्र की वित्तीय स्थिति और अधिक खराब होती है ।
● इस समस्या को हल करने तथा बड़े आर्थिक अपराधियों को हतोत्साहित करने के उपायों के अंतर्गत भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक लाया गया है ।
भगोड़ा आर्थिक अपराधी कौन है?
● भगोड़ा आर्थिक अपराधी वह व्यक्ति है, जो 100 करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक की धनराशि बैंक से कर्ज लेकर देश से फरार हो जाते हैं या दंडात्मक अभियोजन से बचने अथवा उसका सामना करने हेतु भारत आने से इंकार करते हैं ।