स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण )पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का आकलन

  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रगति रिपोर्ट 3 अगस्त 2018 को जारी की गई ।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और इन से होने वाले रोगों की रोकथाम के बारे में लोगों को जानकारी देने के बारे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है ।
  • रिपोर्ट में कहा गया है 2 अगस्त 2018 तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ाने में इस कार्यक्रम ने 89.07 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है ।
  • योजना के तहत 19 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश 421 जिले व 490000 गांव खुले में शौच मुक्त घोषित किए गए हैं ।साथ ही साथ 7 करोड़ 90 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ये रिपोर्ट पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के लिए तैयार की है ।
  • अपनी रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विशेष रूप से यह बताया है कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच डायरिया तथा प्रोटीन एनर्जी कुपोषण द्वारा होने वाली तीन लाख से ज्यादा मौतों को इस मिशन के माध्यम से टाला जा सका है।
Posted on by