इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री मोदी 1 सितंबर 2018 को नई दिल्ली के तालक टोरा स्टेडियम मैं इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक (IPPB) का शुभारंभ करेंगे। आईपीपीबी को आम आदमी के लिए सुगम, किफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि केंद्र सरकार के वित्तीय समावेश उद्देश्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिल सके।
  • देश के हर कोने में फैले डाक विभाग के 3, 00, 000 से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा। इसलिए आईपीपीबी भारत में लोगों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।
  • आईपीपीबी का शुभारंभ तेजी से विकास की ओर बढ़ते भारत का लाभ देश के दूरस्थ कोनों में सुलभ कराने संबंधी केंद्र सरकार के प्रयासों को मजबूती देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
  • शुभारंभ के दिन आई पी बी कि देश भर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस पॉइंट होंगे, जहां  समानांतर रूप से शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । देशभर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर 2018 तक आईपीपीवी प्रणाली से जुड़ जायेंगे।
  • आईपीटीवी बचत और चालू खाता, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, बिल और उपयोगिता भुगतान और उद्यम एवं वाणिज्यक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। 
Posted on by