प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अमृतसर, बोध गया, नागपुर, सम्बलपुर, सिरमौर, विशाखापट्टनम और जम्मू स्थित सात नए
आईआईएम के स्थायी परिसरों की स्थापना और उनके संचालन तथा कुल 3775.42 करोड़ रुपये के पुनरावर्ती खर्च (2999.96 करोड़ रुपये गैर-पुनरावर्ती और 775.46 करोड़ रुपये पुनरावर्ती खर्च) को मंजूरी दे दी है।
इन आईआईएम की स्थापना वर्ष 2015-16/2016-17 में की गई थी।
कुल 3775.42 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है, जिनमें से 2804.09 करोड़ रुपये इन संस्थानों के स्थायी परिसरों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।
प्रत्येक आईआईएम 60,384 वर्ग मीटर के क्षेत्र पर निर्माण करेगा, जिसमें से प्रत्येक आईआईएम में 600 छात्रों के लिए संपूर्ण बुनियादी ढांचा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन संस्थानों को 5 वर्षों के लिए प्रतिवर्ष प्रति छात्र 5 लाख रूपये की मंजूरी दी गई है।
इन संस्थानों के स्थायी परिसरों का निर्माण जून 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही सभी 20 आईआईएम के पास अपने स्थायी परिसर हो जाएंगे।