जनगणना में राज्य और केंद्र शासित राज्यों की स्थिति।

जनगणना: प्रशासनिक स्वरूप-

देश की जनगणना का दायित्व भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 में केंद्र सरकार को दिया गया है। 1961 में जनगणना कार्य की महत्वता को देखते हुए 'गृह मंत्रालय' के अधीन जनगणना विभाग का गठन किया गया। केंद्रीय स्तर पर इस विभाग का शीर्ष अधिकारी 'महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त' (registrar general and census Commissioner) कहलाता है।

     जनगणना 2011 के अनुसार देश में सर्वाधिक वृद्धि दर वाले 2 जिले क्रमश: अरुणाचल प्रदेश (कुरंगकुमे - 111.01%) और पुदुच्चेरी (यमन-  77.15%) है।

लिंगानुपात:-

सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य- केरल (1084)

* सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य-  हरियाणा (879)

* सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केंद्र शासित राज्य-  पुदुच्चेरी (1037)

* सबसे कम लिंगानुपात वाला केंद्र शासित राज्य-  दमन एवं दीव (618)

* सर्वाधिक शिशु (0-6) लिंगानुपात वाला राज्य -       अरुणाचल प्रदेश- (972)

* सर्वाधिक शिशु(0-6) लिंगानुपात वाला केंद्र शासित राज्य-  अंडमान निकोबार द्वीपसमूह  (968)

* न्यूनतम शिशु (0-6) लिंगानुपात वाला राज्य- हरियाणा (834)

* न्यूनतम शिशु (0-6) लिंगानुपात वाला केंद्र शासित राज्य-  दिल्ली (871)

जनघनत्व:-

सर्वाधिक जनघनत्वव वाला राज्य - बिहार (1106)

* सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य- अरुणाचल प्रदेश (17)

* सर्वाधिक जनघनत्व वाला केंद्र शासित राज्य- दिल्ली (11320)

* सबसे कम जनघनत्व वाला केंद्र शासित राज्य-- अंडमान व निकोबार (46)

* जनगणना-2011 निम्न वृद्धि वाले 2 राज्य/ केंद्र शासित-- नागालैंड (-0.6%) व केरल (4.9%)

* जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार भारत के 2 सर्वाधिक वृद्धि दर वाले राज्य /केंद्र शासित राज्य-- दादरा व नगर हवेली(55.9%), दमन व द्वीव(53.8%)

* देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 2 जिले--  महाराष्ट्र ठाणे जिला, पश्चिम बंगाल का उत्तरी चौबीस परगना

* देश में न्यूनतम जनसंख्या वाले 2 जिले--  अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी व अंजाव

नोट:- जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़े के अनुसार देश मेंंं न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले क्रमशः नागालैंड केे लॉगलेंग (-58.39%) एवं किफरे (30.50%) हैं।

Posted on by