वर्तमान में पश्चिमोत्तर भारत को ही पाकिस्तान के नाम से जाना जाता है इसके सम्राजय का विस्तार ब्लूचिस्तान ,अफ़ग़ानिस्तान सीमा , पंजाब इत्यादि क्षेत्रो में था । प्राचीन काल से ही या इलाक़ा काफ़ी संवेदनशील रहा क्योंकि इनही इलाकों से ईरानी यूनानी तथा चीनी लोगों का आक्रमण हुआ । इसी क्षेत्र में बोलन दर्रा ,गोमल हैदर दर्रा स्थित है । बोलन से ही प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मोहम्मद बिन क़ासिम का सिंध पर आक्रमण हुआ था ।
हैदर दर्रा से होकर ही महमूद गजनवी ने भारत पर आक्रमण किया था ।
गोमल दर्रा से होकर मोहमद गोरी ने भारत पर आक्रमण किया था । इसी पशचिमोत्तर भारत की राजधानी तक्षशिला थी ।
तक्षशिला नगर की स्थापना महाराजा तक्ष द्वारा किया गया था । तक्षशिला नगर सिंध तथा झेलम के दोआब मैं स्थित था । तक्षशिला नगर प्राचीन काल मैं एक शिक्षा का प्रसिध्द केंद्र था । जहाँ पर देश विदेश के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आया करते थे । और इसी तक्षशिला विश्वविद्यालय मैं चाणक्य अध्यापन का कार्य किया करते थे । मौर्य वंश के शासक चंद्रगुप्त मौर्य का शिक्षा दीक्षा इसी विश्वविद्यालय मैं ही हुयी है ।