सबसे पहले बता दे आप को- देश में ‘कृषक दिवस’ प्रतिवर्ष 23 दिसम्बर को मनाया जाता है , पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर, जिन्हें कृषकों का मसीहा कहा जाता है।
- रबी की फसल किसे कहते हैं - यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है । मार्च-अप्रैल में काटी जाती है। जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि।
- खरीफ की फसल किसे कहते हैं - यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है। जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा इत्यादि।
- नकदी फसल किसे कहते हैं - वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है। जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि।
- जायद फसल का क्या अर्थ है - यह मई-जून में बोई जाती है और जुलाई-अगस्त में काट ली जाती है । जैसे- राई, उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा इत्यादि ।
- झूम खेती क्या है- इसमें जंगलों को काटकर भूमि साफ की जाती है । इसके बाद इस भूमि पर खेती की जाती है । कुछ दिनों बाद भूमि की उर्वरता समाप्त हो जानने पर यह भूमि छोड़ दी जाती है । इस तरह की खेती पूर्वोत्तर के राज्यों में की जाती है
कृषि विधियों के नाम -
सेरीकल्चर - रेशमकीट पालन
एपिकल्चर - मधुमक्खी पालन
पिसीकल्चर - मत्स्य पालन
फ्लोरीकल्चर - फूलों का उत्पादन
विटीकल्चर - अंगूर की खेती
वर्मीकल्चर - केंचुआ पालन
पोमोकल्चर - फलों का उत्पादन
ओलेरीकल्चर - सब्जियों का उत्पादन
हॉर्टीकल्चर - बागवानी
एरोपोर्टिक - हवा में पौधे को उगाना
हाइड्रोपोनिक्स - पानी में पौधों को उगाना
कृषि क्रांतियां जो इस प्रकार है ..
हरित क्रांति - खाद्यान्न उत्पादन
श्वेत क्रांति - दुग्ध उत्पादन
नीली क्रांति - मत्स्य उत्पादन
भूरी क्रांति - उर्वरक उत्पादन
रजत क्रांति - अंडा उत्पादन
पीली क्रांति - तिलहन उत्पादन
कृष्ण क्रांति - बायोडीजल उत्पादन
लाल क्रांति -टमाटर/मांस उत्पादन
गुलाबी क्रांति - झींगा मछली उत्पादन
बादामी क्रांति - मासाला उत्पादन
सुनहरी क्रांति - फल उत्पादन
अमृत क्रांति - नदी जोड़ो परियोजनाएं. इत्यादि