भूगोल -पृथ्वी का भू वैज्ञानिक इतिहास 2

 मेसोजोइक कल्प-

     इस कल्प में सर्वप्रथम 240 मिलियन वर्ष पूर्व शंकुधारी पौधों की उत्पत्ति, आज की तरह दिखने वाली  मछलियों की उत्पत्ति, समुद्री कछुए , स्तनपाई प्राणी डायनासोर की उत्पत्ति हुई। 205 मिलियन वर्ष पूर्वJurassic कॉल में डायनासोरों का आकार अधिकतम हो गया और पक्षियों की उत्पत्ति हुई । 138 मिलियन वर्ष पूर्व तक फूल वाले पौधों की उत्पत्ति हुई और डायनासोर खत्म हो चुके थे।

सेनोजोइक कल्प-

     इस कल्प का प्रारंभ 63 मिलियन वर्ष पूर्व हुआ। इसमें फूल देने वाले पौधे, रेंगने वाले जीव -जंतुओं तथा स्तनधारियों आदि का विकास हुआ । 24 मिलियन वर्ष पूर्व अफ्रीका और एशिया में पूछ हीन नर वानर , फल वाले पौधे और वृक्षों का विकास हुआ। 5 मिलियन वर्ष पूर्व आदि मानव का उदय माना जाता है। 2 मिलियन वर्ष पूर्व आधुनिक मानव का विकास माना जाता है।

    उपरोक्त संपूर्ण घटनाक्रम को विभिन्न विद्वानों ने भिन्न-भिन्न युगों के नाम से विभिन्न विशेषताओं के द्वारा परिभाषित किया है। विभिन्न विकास क्रमों का अनुपालन करते हुए मानव 10000 वर्ष पूर्व तक जानवरों के शिकार तथा पशुपालन के बारे में जान गया था। इसके अतिरिक्त इसी समय कृषि और खनिजों धातुओं के बारे में भी मानव को ज्ञान हुआ।

Posted on by