UPU यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में अपनी पांच दिवसीय 3 से 7 सितंबर सभा आयोजित की।
सभा का उद्घाटन इथियोपिया के राष्ट्रपति मुलातु तेशोम ने किया और पहली बार यह सभा अफ्रीका में आयोजित की गई।
यूपीयू की दूसरी सभा के हिस्से के रूप में इस सम्मेलन का आयोजित किया गया था और इसका शीर्षक था, "सामाजिक-आर्थिक विकास को चलाने के लिए डाक क्षेत्र को तैयार करना" है।
6,00,000 से अधिक डाकघरों के वैश्विक नेटवर्क के साथ, 192 देशों को कवर करने वाले 5.3 मिलियन कर्मचारियों और भौतिक आधारभूत संरचना के साथ, डाक क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आधारभूत संरचना में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है और यह 2030 सतत विकास एजेंडा की प्राप्ति में राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
UPU यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के महानिदेशक, बिशर ए हुसैन हैं।
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का गठन 1874 में हुआ था और वर्तमान में इसमें 192 राज्य सदस्य हैं।
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का मुख्यालय स्विज़रलैंड की राजधानी बर्न Bern में है। इसके अलावा यह दुनिया के सबसे पुराने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में से एक है।