रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान

रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान

👉🏻 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी है। 

👉🏻 इस अभियान के तहत रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों पर मिसाइल अटैक किए है। 

👉🏻 रूस ने यूक्रेन के हवाई अड्डो और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया। 

👉🏻 रूस ने अन्य देशों को चेतावनी दी है कि रूसी कार्रवाई में किसी भी तरह के हस्तक्षेप के परिणाम गंभीर होंगे।

👉🏻 रूसी सेना के घुसने के बाद यूक्रेन ने देश में मार्शल लॉ लगा दिया गया तथा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया। 

👉🏻 रूस के इस सैन्य कार्रवाई के साथ ही वैश्विक शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। 

👉🏻 इसके अलावा वैश्विक बाजार में तेल एवं सोने की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है।

👉🏻 आपको बता दे कि पिछले दिनों रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों- डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता दी है। 

👉🏻 इसी के चलते विश्व के कई देश जैसे अमेरिका ऑस्ट्रेलिया जापान ब्रिटेन ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विवाद को लेकर प्रमुख देशों के बयान

👉🏻 रूस का कहना है कि हमारा लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। रूस के अनुसार सैन्य अभियान का उद्देश्य युक्रेनी शासन से वहाँ के पीड़ितों को बचाना है।

👉🏻 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन पर ‘अकारण और अनुचित’ हमले की निंदा की है, यह प्रतिज्ञा करते हुए कि दुनिया ‘रूस को जवाबदेह ठहराएगी’।

👉🏻 संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पुतिन से ‘यूक्रेन पर हमला करने से सैनिकों को रोकने’ का आग्रह किया है।

👉🏻 नाटो के प्रमुख ने बयान जारी किया है 'रूस तुरुंत सैन्य कार्रवाई रोके'। नाटो ने 100 लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है। नाटो देशों की 25 फरवरी बड़ी बैठक होगी।

👉🏻 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन पर हमले को यूरोप के इतिहास का टर्निंग प्वाइंट बताया है। मैक्रों का कहना है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के 'हमारे जीवन के लिए गहरे, स्थायी परिणाम' होंगे। उन्होंने यूरोपीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में वर्णित किया है। 

👉🏻 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ है। रूस की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है। ये सिर्फ यूक्रेन पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है।

भारत का रूख

👉🏻 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत का स्टैंड शांति का है। बातचीत से हल निकालना चाहिए। युद्ध की स्थिति नही होनी चाहिए। 

👉🏻 प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में CCC की बैठक हुई

👉🏻 विवाद को लेकर 9:15 पर विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी

👉🏻 भारत में यूक्रेन के राजदूत इंगोर पोलखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की। पोलखा ने कहा भारत रूस के संबंध अच्छे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत रूस के राष्ट्रपति से बात करें ।
Posted on by