अमेरिका जो कि पाकिस्तान को दशकों से पालता पोसता रहा है जो आजादी के बाद से भारत के खिलाफ पाकिस्तान को सैन्य सहायता से लेकर आर्थिक एवं सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराता रहा है वह आज हमारे साथ बैठकर कामकासा संधि करता है जिसके तहत सेना को आत्याधुनिक संचार प्रणाली से लैस करने के लिए तकनीक मिलेगी और सी 17 से 30 हरक्यूलस जैसे विमान भारत में बनाने का रास्ता साफ होगा लेकिन यह चिंतन की बात है कि अमेरिका ऐसा क्यों कर रहा है अमेरिका को इससे कई हिस्सा देने में मदद मिलेगी अमेरिका भारत को अब 10 अरब डालर के हथियार चीन और पाकिस्तान का भय दिखाकर निर्यात करेगा वही भारत जापान ऑस्ट्रेलिया को साथ लेकर अमेरिका हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में अपना दबदबा कायम करना चाह रहा और इसके लिए भारत जापान ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच साल भर में 2 बैठकें भी हो चुकी है जिसे वह नए गठजोड़ के रूप में देखता है इस प्रकार हमें सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि अमेरिका की भारत पर दरियादिली का क्या कारण है।