उत्तरी अटलाण्टिक सन्धि संगठन (North Atlantic Treaty Organizatio) एक सैन्य गठबन्धन है, जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई।
इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।
इस संगठन ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है।
जिसके तहत सदस्य राज्य बाहरी आक्रमण की स्थिति में सहयोग करने के लिए सहमत होंगे।
गठन के प्रारम्भ के कुछ वर्षों में यह संगठन एक राजनीतिक संगठन से अधिक नहीं था।
किन्तु कोरियाई युद्ध ने सदस्य देशों को प्रेरक का काम किया और दो अमरीकी सर्वोच्च कमाण्डरों के दिशानिर्देशन में एक एकीकृत सैन्य संरचना निर्मित की गई।
लॉर्ड इश्मे पहले नाटो महासचिव बने, जिनकी संगठन के उद्देश्य पर की गई टिप्पणी, "रूसियों को बाहर रखने, अमेरीकियों को अन्दर और जर्मनों को नीचे रखने" के लिए चर्चित रही।
यूरोपीय और अमेरिका के बीच सम्बन्ध की भाँति ही संगठन की ताकत घटती-बढ़ती रही।
इन्हीं परिस्थितियों में फ्रांस स्वतन्त्र परमाणु निवारक बनाते हुए नाटो की सैनिक संरचना से 1966 से अलग हो गया। मैसिडोनिया 6 फरवरी 2019 को नाटो का 30 वाँ सदस्य देश बना ।