International Organizations and their Headquarters.

1-विश्व स्वास्थ्य संगठन :- विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय जिनेवा ( स्वीटजरलैंड) में स्थित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की
स्थापना 7 अप्रैल 1948 ई. को की गई थी । भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है । इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

2-संयुक्त राष्ट्र संघ :- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थित है । इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 ई. में हुई थी । 

3- विश्व बैंक :- विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी (संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थित है । इसकी स्थापना 1944 ई. में हुई ।

4- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई एम एफ ) :- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी ( संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थिति है ।

5- विश्व व्यापार संगठन ( डब्ल्यू टी ओ ) :- विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है । इसकी स्थापना 1 जनवरी 1995 ई.में की गई थी।

6- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई. सी. सी.) :- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का मुख्यालय दुबई ( संयुक्त अरब अमीरात ) में है । इसकी स्थापना 15 जून 1909 ई. में हुई थी ।

7- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति :- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय लुसाने ( स्वीटजरलैंड ) में स्थित है ।

8- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन :- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय जेनेवा (स्वीटजरलैंड) में है । उसकी स्थापना 1919 ई. में हुई थी ।

9- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय :- अंतरराष्ट्रीय का मुख्यालय द हेग ( नीदरलैंड) में स्थित है । इसकी स्थापना 1945 ई. में हुई थी । इसमें 15 न्यायाधीश होते हैं ।

10- यूरोपीय संघ :- इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में स्थित है । इसकी स्थापना 1993 ई. में हुई थी। 

उद्देश :- यूूरोपीय आर्थिक - राजनीतिक हितोंं के लि कार्य करना है ।

11- उत्तर अटलांटिक गठबंधन (नाटो):- इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में स्थित है । इसकी स्थापना 1949ई. में हुई थी। 

उद्देश :- पश्चिमी यूरोप के देशो को एक सूत्र में बांधना और यूरोपीय राष्ट्रों को सुरक्षा देना तथा जब भी यूरोप पर आक्रमण तब अवरोध की भूमिका निभाना।

12- एशियाई विकास बैंक :- इसका मुख्यालय मनिला (फिलीपींस) में स्थित है । इसकी स्थापना 1966 ई. में हुई थी।

उद्देश :- एशिया का सामाजिक और आर्थिक विकास करना।

 13:- दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन ( सार्क) :- इसका मुख्यालय काठमांडू ( नेपाल) में स्थित है। इसकी स्थापना 1998 ई. में हुई थी। इसमें 8 देश शामिल है । इसके सदस्य देश है - भारत,नेपाल, पाकिस्तान, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव , अफगानिस्तान । इसका प्रथम शिखर सम्मेलन ढाका( बांग्लादेश) में आयोजित किया गया था।

14-आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का समूह):-इसका मुख्यालय जकार्ता ( इंडोनेशिया ) में स्थित है ।


* वे संगठन जिनके मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड )में स्थित है :- विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास समिति , विश्व व्यापार संगठन, विश्व मौसम विज्ञान संगठन , विश्व बौद्धिक संपदा संगठन , अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन , विश्व आर्थिक मंच ।


Posted on by