विविध कला चालुक्य कालीन प्रमुख मन्दिर

चालुक्य कालीन प्रमुख मन्दिर

बादामी के मन्दिर -  बादामी में पत्थर को काटकर चार स्तम्भ युक्त मण्डप बनाये गये है। यहाँ भगवान विष्णु के दो रीलीफ मूर्तियाँ है।

  • अनन्त पर बैठे हुए।
  • नरसिंह रूप में विष्णु।

एहोल के मंदिर-

  •  एहोल को मन्दिरों का नगर कहा जाता है।
  •  यहाँ लगभग 70 मन्दिरों के अवशेष प्राप्त हुए है, जिसमें से कुछ प्रमुख मंदिरों का विवरण निम्न है-
लाढ़खा का मन्दिर- एहोल के मन्दिर मे लाढ़खा का मन्दिर सर्वप्रमुख है। यह सूर्य देवता का मन्दिर है। इस मन्दिर की छत चपटी एवं शिखर विहीन है।
देवी दुर्गा का मन्दिर- इस मन्दिर का निर्माण चबूतरे पर किया गया है। यह एहोल का दूसरा प्रमुख मन्दिर है। 
जिनेन्द्र का मन्दिर- इस मन्दिर का निर्माण पुलकेशिन द्वितीय के दरबारी विद्वान रविकीर्ति द्वारा करवाया गया था। यह जैन मन्दिर है।
पत्तलकड़ के मन्दिर -
  • पत्तलकड़ में कुल 10 मन्दिरों के बारे में जानकारी प्राप्त हुयी है, जिसमें 4 नागर शैली और 6 द्रविड़ शैली में निर्मित है।
  • 680 ई0 में निर्मित पापनाथ मन्दिर तथा 740 ई0 में निर्मित विरूपाक्ष मन्दिर यहाँ का सबसे प्रसिद्ध मन्दिर है।
  • विरूपाक्ष मन्दिर का निर्माण विक्रमादित्य की रानी लोक महादेवी ने करवाया था।
Posted on by