सामयिकी-6 सितम्बर 2018

  • "अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी शिखर सम्मेलन 2018" नेपाल में आयोजित किया गया है। इसकी थीम- "equality begana with economic implement" है।
  • "आरिफ अल्वी" पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह 13वें नंबर के राष्ट्रपति हैं। इससे पहले ममनून हुसैन राष्ट्रपति थे।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास काजींद भारत और कजाकिस्तान देश के बीच आयोजित किया जाएगा।
  • भारतीय रेलवे में मोबिलिटी पर सम्मेलन का उद्घाटन मनोज सिन्हा ने किया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है।सबसे पहले चैरिटी दिवस 2012 में मनाया गया था।
  • सरकार ने कारीगरों की मजदूरी को 36 परसेंट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  • हाल ही में नाबार्ड (national bank for agriculture and rural development)ने पश्चिम बंगाल को 335 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की है। (नोट:- नाबार्ड की स्थापना 1982 में हुई। इसका हेड क्वार्टर मुंबई में है। इसके चेयरमैन हर्ष कुमार बर्नवाल है)।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्ति की घोषणा आर.पी.सिंह ने की है।
  • स्पेस एलिवेटर का परीक्षण करने की घोषणा जापान ने की है।
  • हाल ही में अमेजन कंपनी का स्टॉक मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के पार हुआ है।
  • हाल ही में आई.एस.एस.एफ विश्व चैंपियनशिप में दिव्यांश और श्रेया ने कांस्य पदक जीता है।
  • बांग्लादेश की नौसेना का जहाज विशाखापटनम पहुंचा है।
Posted on by