सामयिकी-8 सितम्बर 2018

  • हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास "SLINEX 2018" भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुआ।  यह अभ्यास "त्रिलोमाली" में संपन्न हुआ है। इसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना तथा दोनों देशों की नौसेना में विश्वास बढ़ाना था।
  • हाल ही में बेंगलुरू "स्पेस एक्सपो" के छठे संस्करण का उद्घाटन 'के.शिवान' ने किया। के शिवान इसरो के अध्यक्ष हैं।
  • हाल ही में 'भारतीय रेलवे ई खरीद प्रणाली' का नया मोबाइल एप "आपूर्ति(AAPOORTI)"  पियूष गोयल ने लॉन्च किया।
  • हाल ही में '87वां ईजमीर अंतरराष्ट्रीय  ट्रेड शो' तुर्की में आयोजित किया गया। इसमें 75 से ज्यादा भारत की कंपनियों ने भाग लिया।
  • हाल ही में भारत के पहले वैश्विक गतिशीलता शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • हाल ही में एस.बी.आई का प्रबंध निदेशक अंशुला कांत को नियुक्त किया गया है। (नोट:- SBI की स्थापना 1955 में हुई।इसका हेड क्वार्टर मुंबई में है।इसके अध्यक्ष रजनीश कुमार हैं)।
  • हाल ही में HDFC बैंक भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना है।दूसरे नंबर पर LIC तथा तीसरे नंबर पर टीसीएस(TCS) है।
  • हाल ही में 'COMCASA' (comunicatcomm compatibility and security agreement) समझौते पर भारत ने अमेरिका के साथ हस्ताक्षर किए हैं।
  • नितिन गडकरी ने आदेश दिया है कि EV और CNG(electronic vehicle) वाहनों को परमिट की आवश्यकता नहीं है।
  • हाल ही में 'भारत के वीर' को ट्रस्ट की संज्ञा राजनाथ सिंह ने दी है। इसके ट्रस्टी, अभिनेता अक्षय कुमार तथा बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद है।
  • हाल ही में मध्यप्रदेश के 'विंध्य बेसिन' में और पश्चिम बंगाल के 'चौबीस परगना' में तेल भंडार की खोज ओ.एन.जी.सी(ONGC- oil and natural gas corporation) ने की है।
  • उड़ीसा राज्य में विधान परिषद के लिए मंजूरी मिली है। इससे पहले 7 राज्यों में विधान परिषद हैं। (उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र)।
Posted on by