भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना

यूएनडीपी का वर्गीकरण: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट 2011 में मानव विकास सूचकांक के आधार पर विश्व के विभिन्न देशों को चार भागों में विभाजित किया गया है,जिनकी संक्षिप्त रूपरेखा निम्नवत है -

* अति उच्च मानव विकास सूचकांक वाले देश- जिन देशों के मानव विकास सूचकांक का मान 0.7 90 या इससे अधिक हो) इस वर्ग  में यूएनडीपी द्वारा 45 देशों को रखा गया है।

* उच्च मानव विकास सूचकांक वाले देश - जिन देशों के मानव विकास सूचकांक का मान 0.698 या इससे अधिक हो तथा 0.79 0 से कम हो उनको उच्च मानव विकास सूचकांक वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है इस वर्ग में 43 देश रखे गए हैं।

* मध्य मानव विकास सूचकांक वाले देश- जिन देशों के मानव विकास सूचकांक का मान 0.520 या इससे अधिक 0.698 तक होता है उनको मध्यम मानव विकास सूचकांक वाला देश कहा जाता है। इस वर्ग में यूएनडीपी द्वारा 47 देशों को रखा गया है भारत भी इसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है।

* निम्न मानव विकास सूचकांक वाले देश- ऐसे देश जिनका मानव विकास सूचकांक का मान 0.520 या इससे कम होता है उनको निम्न मानव विकास सूचकांक वाले देशों की श्रेणी में रखा जाता है। इस वर्ग में 46 देशों को रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट 2011 में 187 देशों को सम्मिलित किया गया है।  इसके अलावा अलग से 7 देशों और क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है।

Posted on by