सामयिकी-10 सितम्बर 2018

  • हाल ही में यू.एस ओपन का खिताब जापान की नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स को हराकर जीता है।
  • अमिताभ चौधरी को Axis Bank का MB & CEO नियुक्त किया गया है। अमिताभ चौधरी अभी तक एच.डी.एफ.सी के सी.ई.ओ है। 1 जनवरी 2019 से यह एक्सिस बैंक में नियुक्त होंगे।अभी शिखा शर्मा एक्सिस बैंक की एम.डी और सी.ई.ओ है।
  • हाल ही में मान्यता पर चौथे विश्व शिखर सम्मेलन(WOSA) का उद्घाटन प्रकाश जावड़ेकर ने किया है।यह नई दिल्ली में आयोजित हुआ। यह 2 वर्ष में एक बार होता है।
  • हाल ही में 'आयुष्मान' भारत कॉल सेंटर का उद्घाटन बेंगलुरु की सिलिकॉन वैली में किया गया।
  • हाल ही में आई.एस.एस.एफ विश्व चैंपियनशिप में अंकुर मित्तल ने स्वर्ण पदक जीता। यह चैंपियनशिप साउथ कोरिया में चल रही थी।
  • हाल ही में प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार से कवि 'सतरुघना पांडव' को सम्मानित किया गया। इन्हें यह पुरस्कार "मिश्रा ध्रुपद" नामक कविता संग्रह पर प्राप्त हुआ। (सरला पुरस्कार 1979 में शुरू हुआ। जिसमें 5 लाख रुपये और एक मेडल दिया जाता है।)
  • हाल ही में आई आर.बी.आई की रिपोर्ट के अनुसार जी.डी.पी (ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट) का चालू खाता घाटा 2.4% तक बढ़ा है।
  • हाल ही में पाकिस्तान ने भारतीय सिक्ख तीर्थ यात्रियों को वीजा रहित प्रवेश की अनुमति दी है।
  • हाल ही में हाल ही में एयरटेल पेमेंट बैंक ने आई.एम.टी(IMT) सुविधा के तहत ATM से बिना कार्ड पैसे निकालने की सुविधा की घोषणा की है। (नोट:- भारत में 4 पेमेंट बैंक हैंं। Paytm पेमेंट बैंक, फिनो पेमेंट बैंक,  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, एयरटेल पेमेंट बैंक। एयरटेल पेमेंट की स्थापना 2016 में हुई। यह पहला पेमेंट बैंक है। इसका हेडक्वार्टर-न्यू दिल्ली है। इसकी CEO अनुव्रता विश्वास है)।
  • हाल ही में अलीबाबा के संस्थापक ने 54 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त की घोषणा की है।
Posted on by