भारत विस्तार एवं स्थिति---

भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.43 प्रतिशत है ।

इसकी लंबाई कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3214 किलोमीटर है । और इसकी चौड़ाई अरुणांचल प्रदेश से कच्छ (गुजरात) तक 2933 किलोमीटर है ।

भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 किलोमीटर है और द्विपों समेत कुल तटीय सीमा 7515.5 किलोमीटर है । इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22716.5 किलोमीटर है ।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां स्थान है ।


उत्तर भारत में हिमालय से दक्षिण में हिंद महासागर से पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है।

इसका अक्षांशीय विस्तार दक्षिण से उत्तर 8°4' से उत्तर से पूर्व 37°6' तक है। इस कारण यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है यह पश्चिम से पूर्व 68°7' पूर्व से पश्चिम 97°25' पूर्व देशांतर रेखा के बीच स्थित है , अतः पूर्वी गोलार्ध में स्थित है ।

कर्क रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है यह रेखा गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , झारखंड, पश्चिम बंगाल ,त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती  है । भारत का मानक समय 82.5 पूरब देशांतर है। यह भारत के नैनी इलाहाबाद से होकर गुजरती है ।
भारत के पड़ोसी देश की स्थलीय सीमा 7 देशों के साथ लगी हुई है , यह बांग्लादेश ,चीन ,पाकिस्तान, नेपाल , वर्मा(म्यामार ) , भूटान और अफगानिस्तान हैं  भारत की स्थलीय सीमा सबसे ज्यादा बांग्लादेश के साथ और सबसे कम अफगानिस्तान के साथ लगी हुई है,

हिंद महासागर में स्थित श्रीलंका और मालदीव भी हमारे पड़ोसी देश हैं । पाक जल संधि भारत और श्रीलंका को अलग करती है

भारत को 29 राज्य व 7 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है राज्यों का निर्माण मुख्यतः भाषाओं के आधार पर किया गया है । राज्यों में लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार कार्य करती है । केंद्रशासित प्रदेश में केंद्रीय सरकार का प्रशासन होता है । परंतु दिल्ली और पांडिचेरी में लोगों के द्वारा चुनी सरकार कार्य करती है एक राज्य की सीमा दूसरे राज्य से भी मिलती है और कुछ राज्य की सीमा दूसरे देशों से भी मिलती है 

जिनका विवरण इस प्रकार है ---
जम्मू कश्मीर-- हिमाचल प्रदेश ,पंजाब 
पंजाब --जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश ,राजस्थान, हरियाणा 
उत्तराखंड-- हिमाचल प्रदेश ,उत्तर प्रदेश 
राजस्थान --पंजाब ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,गुजरात 
उत्तर प्रदेश-- हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, हरियाणा ,राजस्थान, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,झारखंड, बिहार,
मध्य प्रदेश-- उत्तर प्रदेश ,छत्तीसगढ, महाराष्ट्र ,गुजरात ,राजस्थान असम --अरुणाचल प्रदेश ,नागालैंड ,मणिपुर, मिजोरम ,त्रिपुरा ,मेघालय तेलंगाना --आंध्र प्रदेश ,कर्नाटक ,महाराष्ट्र , छत्तीशगढ़,
 गोवा --महाराष्ट्र ,कर्नाटक 
 केरल-- तमिलनाडु ,कर्नाटक 
 आंध्र प्रदेश --उड़ीसा ,तमिलनाडु, कर्नाटक ,तेलंगाना
 गुजरात-- राजस्थान ,मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र 
 सागर से लगने वाले राज्य --गुजरात, महाराष्ट्र ,गोवा , कर्नाटक और केरल ।

बंगाल की खाड़ी से लगने वाले राज्य--
तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल 
राज्य में सबसे ज्यादा तटीय सीमा गुजरात की है वैसे सबसे ज्यादा तटीय सीमा अंडमान निकोबार दीप समूह की है । 

दूसरे देशों की सीमा को स्पर्श करने वाले भारत के राज्य--
बांग्लादेश--मिजोरम ,त्रिपुरा ,असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल 
चीन -- जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम ,अरुणांचल प्रदेश 
पाकिस्तान -- जम्मू कश्मीर ,पंजाब ,राजस्थान और गुजरात 
नेपाल-- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश ,बिहार ,पश्चिम बंगाल और सिक्किम  है।

म्यांमार--अरूणांचल प्रदेश,नागालैंड,मणिपुर,मिज़ोरम ।

Posted on by