एकात्मक शासन वहां शासन है जिसमें संविधान द्वारा शासन की संपूर्ण शक्ति केंद्र में निहित कर दी जाती है तथा स्थानीय सरकारों को भी अपनी शक्ति केंद्रीय सरकार से प्राप्त होती है। शासन की सुविधा हेतु राज्य को अनेक इकाइयों में बांटा जा सकता है परंतु उसे शासन संबंधी अधिकार केंद्र से ही प्राप्त होते हैं।
परिभाषाएं( Definations )-- डॉ. गार्नर के अनुसार, "यह शासन की वह प्रणाली है जिसमेंं संविधान केंद्रीय शासन के एक अथवा एक से अधिक अंगों को अंगों को पूरी शक्ति प्रदान करता है और इन्हीं से स्थानीय सरकारों को अपनी सारी शक्ति कथा अपना अस्तित्व प्राप्त होता है "।
डायसी के कथनानुसार, "एक केंद्रीय शक्ति के द्वारा सर्वोच्च शक्ति सर्वोच्च शक्ति का प्रयोग किया जाना ही एकात्मक शासन है।"
उपयुक्तत परिभाषाओं से यह स्पष्ट होता है की एकात्मक सरकार एक ऐसी सरकार है जिसमें शासन की समस्त शक्तियां केंद्रीय सरकार में निहित होती है ।अपनी इच्छाा के अनुसार केंद्रीय सरकार स्थानीय सरकारों को शक्तियां प्रदान करती हैं । इस प्रकार इकाइयों के पास शक्ति का कोई संवैधानिक आधार नहीं होता है ।
वर्तमान समय में इंग्लैंड, स्वीडन, जापान, बेल्जियम ,नॉर्वे ,हालैंड ,इटली, फ्रांस आदि देशों में एकात्मक शासन पद्धति को अपनाया गया है।