संघात्मक शासन(Federal Government)

संघात्मक शासन वह शासन है जिसमें संविधान के द्वारा केंद्रीय तथा प्रांतीय सरकारों के बीच शक्तियों का विभाजन कर दिया जाता है। संविधान द्वारा ही ऐसी विशेष व्यवस्था होती है , ताकि केंद्र तथा प्रांतीय सरकारों द्वारा अकेले शक्ति का विभाजन में परिवर्तन ना किया जा सके।

 परिभाषाएं (Definitions):-   डॉ गार्नर के अनुसार , संघ एक ऐसी प्रणाली है जिसमें केंद्रीय तथा स्थानीय सरकारें एक ही प्रमुख शक्ति के आधीन होती है। ये सरकारेंं अपनेे - अपने क्षेत्र में जिसे  संविधान तथा संसद का कोई कानून  निश्चित करता है,  सर्वोच्च शक्ति होती है"

 फाइनर के शब्दों मे,  "संघीय राज्य है वह है जिसमें अधिकार व शक्ति का कुछ भाग स्थानीय क्षेत्रों में  निहित हो व दूसरा भाग स्थानीय क्षेत्रों के समुदाय द्वारा विचारपूर्वक बनाई गई केंद्रीय संस्था को दिया जाए" 

डायसी के कथानुसार, "संघात्मक राज्य एक ऐसे राजनीतिक उपाय के अतिरिक्त  कुछ नहीं है  जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता तथा राज्य के अधिकारों में मेल स्थापित करना है" ।

Posted on by