यूएनडीपी द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक - 2017 रिपोर्ट -

UNDP द्वारा जारी  HDI मानव विकास सूचकांक-2017 जारी ।
इस बार 189 देशों  के बीच डाटा निकाला गया है जिसमें प्रथम चार स्थान क्रमश: नार्वे, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड को मिला है।

तथा निचले पायदान पर 187.दक्षिण सूडान,188.अफ्रीकन गणराज्य,189.नाइजर को मिला है। जिसमे भारत की रैकिंग 130 है। भारत की रेंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। जो 2016 में 131 थी।

भारत अब 189 देशों के बीच 130 वें नंबर पर पहुंच गया है। साल 2017 के लिए भारत का HDI   मूल्य 0.640 रहा है|

इसी के चलते भारत को मानव विकास श्रेणी में रखा गया है। वर्ष 1990 से 2017 के बीच में भारत के HDI वैल्यू में 0.427 से लेकर 0.640 की वृद्धि हुई है। इसमें करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सूची में बांग्लादेश 136 वें और पाकिस्तान 150 वें नंबर पर है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सकल राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 1990 से 2017 के बीच 266.6 प्रतिशत बढ़ गई, लेकिन HDI मूल्य का करीब 26.8 प्रतिशत असमानताओं की वजह से कम हो जाता है।

भारत में नीति और विधायी स्तर पर काफी प्रगति होने के बावजूद महिलाएं पुरुषों की तुलना में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से कम सशक्त हैं। जैसे महिलाओं के हिस्से केवल 11.6 प्रतिशत संसदीय सीटें हैं। 64 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में केवल 39 प्रतिशत वयस्क महिलाएं कम से कम माध्यमिक स्तर तक पहुंची है। 

श्रम के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कम है। 78.8 पुरुषों की तुलना में केवल 27.2 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके बावजूद भारत इस मामले में अपने पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान से बेहतर है। लिंग असमानता सूचकांक पर 160 देशों में भारत 127वें स्थान पर है।

Posted on by